कल मिलने वाला था कृष्णा नागर को खेल रत्न, हुआ मां का निधन, दिल्ली से लौटे जयपुर

By: Ankur Sun, 14 Nov 2021 09:28:10

कल मिलने वाला था कृष्णा नागर को खेल रत्न, हुआ मां का निधन, दिल्ली से लौटे जयपुर

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया हैं और बीते दिन उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाला था लेकिन इससे पहले ही उनकी मां का निधन हो गया जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली से जयपुर लौटना पड़ा। कृष्णा नागर को खेल रत्न मिलने से पहले ही उनके परिवार में मातम छा गया है। शनिवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने वाले थे। सम्मानित होने से पहले ही कृष्णा जयपुर लौट गए हैं।

शनिवार दोपहर कृष्णा की मां इंद्रा नागर का निधन हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले ही कृष्णा नागर जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इंद्रा 5 दिन पहले अपने घर की छत से गिर गई थीं। उनका जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों के लिए इस बार देशभर के 12 खिलाड़ियों का चयन किया था। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल थे।

ये भी पढ़े :

# World Diabetes Day 2021 : डायबिटीज के मरीज खाने में शामिल करें ये 10 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

# ट्रिपल लेयर सुरक्षा के बीच होगी कटरीना-विक्की की शादी, 125 VIP के लिए 40 लग्जरी गाड़ी, 5 स्टार होटल ताज और ओबेरॉय भी बुक

# Petrol Diesel Price 14 November 2021: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें सस्ता हुआ या महंगा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com